वास्तविकता ये है की जब हम इंजीनियरिंग कर के बाहर निकलते हैं, हमे महसूस होता है की अरे नहीं मैं इंजिनियर बनाना ही नहीं चाहता था...और फिर दूसरी और फिर तीसरी डिग्री के लिए दौड़ शुरू होती है...
जी हाँ, होता यही है की हम हर क्वालिफिकेशन को लेने के लिए बाहरी ताकतों / आकर्षणों पर आधारित हो कर निर्णय लेते हैं.चाहे वह निर्णय हमारे अभिभावकों का दबाव हो, या हमारे तथाकथित सफल रिश्तेदारों का या एक आकर्षक कमाई वाली नौकरी दिलाने का आकर्षण...हम कभी अन्दर की आवाज को या तो सुन नहीं पाते या समझ नहीं पाते...
संभवतया अभी हम समय के बहुत अच्छे दौर से गुजर रहे हैं जब आप को अपनी मन की इच्छाओं से समझौता करने की जरुरत नहीं.आप को वह करने की आवश्यकता नहीं जिसमे सबसे आधिक रोजगार है, बल्कि विश्वास करिए अपनी क्षमताओं पे एवं वही करिए जिसमे आप पूरा मन लगा कर सबसे अच्छा कर सकते हैं, आप ना सिर्फ बहुत अच्छा कमा सकेंगे बल्कि कभी भी नौकरी या व्यवसाय को बोझ या मात्र रुपये कमाने की गतिविधि नहीं समझेंगे और हर दिन नया उत्साह महसूस करेंगे.
हर व्यक्ति में स्वाभाविक रूप से कुछ विशेषताएं होती है, समझिये अपनी शक्तियों को, अपनी रूचि को एवं उससे सम्बंधित व्यवसायिक क्षेत्रो को...और फिर चुनिए अपना करियर.
"सिर्फ इसलिए नहीं की मेरे पडोसी/दोस्त ने ये कोर्से कर के बहुत कमाई की तो मैं भी कर सकता हूँ..." और ना ही "सिर्फ इसलिए नहीं की मेरा पडोसी/दोस्त ये नहीं कर पाया तो मैं भी नहीं कर पाऊंगा"
आप आप हैं...अपनी शक्ति एवं कमी को पहचानिए और शुरू कीजिये सफलता की यात्रा !!!
I just wanted to emphasise here to first analyse your actual interest, inclination and strengths/weaknesses before choosing right job/business instead of blindly following a successful relative/neighbour in any field !!!
Have faith in you...Success is easily approchable !
No comments:
Post a Comment