Wednesday, December 15, 2010

Till 25 learn, till 50 earn and after that U turn...


I know you must be curious...


Take U turn means...giving back your "part of learnings" and "part of earnings" to society while gaining a lot and without loosing anything !

Become an Entrepreneur OR a Teacher OR Counsellor after 50 and give it back to society in terms of Jobs or education.You will get much better satisfaction than spending your whole life working, working, working for others and for your stomach...
My all due respect to all those who want to do it, but not able to do due to personal odd circumstances, however, it is for those who can do it but not doing it.

Becoming Entrepreneur/(help somebody to start venture) though will be tough and risky(especially when you have seen handsome packages)...however if you would use your experience wisely, you would not only keep on earning but would be able to develop your name beyond your life as well as get great satisfaction during your life !

Becoming Teacher/Counsellor is again something worth doing...we spend entire life and struggle in becoming "something", but its a great experience when "Somebody (who became "something") will come, touch your feet and say "Thank you, Sir, I could achieve this, just because of you."

(Pls note that I don't mean at all that deserving people should not get into these fields before 50...if they are more capable, they should get into it ASAP at any age in life...as our country needs more people to generate jobs, share good knowledge/education, guide people to choose right career paths.)

"kuch logo ko ye baat achchi lagegi, kuch ko badi kadvi lagegi...par yadi sab kuch main sirf achcha lagne ke liye hee bolunga to shayad main Counsellor hone arth kho dunga"

Thanks for your time for reading and commenting....

Best wishes.

Monday, December 13, 2010

Think...its your choice

१. मैं सफलता की सम्भावना से खुश हूँ, वो हार की आशंका से दुखी है...
यह हमारे ऊपर निर्भर करता है की हम हमारे आने वाले कल को कैसे देखते है...ख़ुशी और दुःख हमारे  देखने के नजरिये पर निर्भर करता है !

२ .कल मैं कुछ नया कर पाउँगा इसका यदि विश्वास नहीं,
आप उठे या ना उठे, दुनिया के लिए कुछ खास नहीं !

आइये हमारे उठने का दुनिया इंतजार करे, इसी विश्वास के साथ शुरू करते हैं विचारों के आदान प्रदान का ये सिलसिला...:-)

You are you !!!

वास्तविकता ये है की जब हम इंजीनियरिंग कर के बाहर निकलते हैं, हमे महसूस होता है की अरे नहीं मैं इंजिनियर बनाना ही नहीं चाहता था...और फिर दूसरी और फिर तीसरी डिग्री के लिए दौड़ शुरू होती है...

जी हाँ, होता यही है की हम हर क्वालिफिकेशन को लेने के लिए बाहरी ताकतों / आकर्षणों  पर आधारित हो कर निर्णय लेते हैं.चाहे वह निर्णय हमारे अभिभावकों का दबाव हो, या हमारे तथाकथित सफल रिश्तेदारों का या एक आकर्षक कमाई वाली नौकरी दिलाने का आकर्षण...हम कभी अन्दर की आवाज को या तो सुन नहीं पाते या समझ नहीं पाते...

संभवतया अभी हम समय के बहुत अच्छे दौर से गुजर रहे हैं जब आप को अपनी मन की इच्छाओं से समझौता करने की जरुरत नहीं.आप को वह करने की आवश्यकता नहीं जिसमे सबसे आधिक रोजगार है, बल्कि विश्वास करिए अपनी क्षमताओं पे एवं वही करिए जिसमे आप पूरा मन लगा कर सबसे अच्छा कर सकते हैं, आप ना सिर्फ बहुत अच्छा कमा सकेंगे बल्कि कभी भी नौकरी या व्यवसाय को बोझ या मात्र रुपये कमाने की गतिविधि नहीं समझेंगे और हर दिन नया उत्साह महसूस करेंगे.

हर व्यक्ति में स्वाभाविक रूप से कुछ विशेषताएं होती है, समझिये अपनी शक्तियों को, अपनी रूचि को एवं उससे सम्बंधित व्यवसायिक क्षेत्रो को...और फिर चुनिए अपना करियर.

"सिर्फ इसलिए नहीं की मेरे पडोसी/दोस्त ने ये कोर्से कर के बहुत कमाई की तो मैं भी कर सकता हूँ..." और ना ही "सिर्फ इसलिए नहीं की मेरा पडोसी/दोस्त ये नहीं कर पाया तो मैं भी नहीं कर पाऊंगा"

आप आप हैं...अपनी शक्ति एवं कमी को पहचानिए और शुरू कीजिये सफलता की यात्रा !!!

I just wanted to emphasise here to first analyse your actual interest, inclination and strengths/weaknesses before choosing right job/business instead of blindly following a successful relative/neighbour in any field !!!

Have faith in you...Success is easily approchable !

Let's use our qualification/in true sense education to increase educated environment around us.

जब भी उनसे पूछा हर बार कोई नई डिग्री हासिल करने की जद्दोजहद चल रही थी.पहले BE फिर MBA फिर कोई Certification फिर कोई कंप्यूटर कोर्से...फिर PhD जी हाँ...किन्तु फिर भी संतुष्ठी नहीं. एक दो नहीं लाखों साथी लगातार इस दौड़ मैं शामिल हैं.ये सही है की सीखना किसी भी उम्र में कम नहीं होना चाहिए, पर ये बहुत जरुरी है की सीखने एवं डिग्री लेने में हम अंतर कर सकें.
हर नयी डिग्री के पहले हमे अपने आप से ये पूछना चाहिए की क्या मेरी पहले की डिग्री को मैंने अच्छे से इस्तेमाल किया है? ये डिग्री ही बेकार है या मेरे जीवन में इसका उपयोग नहीं है ? कमी हमारी अपनी है या डिग्री की ?
ना सिर्फ ये इसलिए आवश्यक है आप के अपने  लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी जहाँ शिक्षा के सीमित  साधन/सीट्स हैं.ऐसे में, कुछ लोग तो बहुत आधिक डिग्रीयां लिए घूमते हैं जबकि उन में से आधी भी अपनी जिंदगी में काम नहीं ले पाते, और दूसरी तरफ कई ऐसे भी परिवार हैं जो मूलभूत शिक्षा भी नहीं ले पाते.इस वक़्त हमे ना सिर्फ "बहुत अमीरी और बहुत गरीबी" में ही अन्तर नहीं मिटाना है बल्कि अपनी  शिक्षा  का सही इस्तेमाल करके एवं दूसरों को भी शिक्षा का अवसर, सही सलाह एवं साधन से मदद करना आवश्यक है.