हर नयी डिग्री के पहले हमे अपने आप से ये पूछना चाहिए की क्या मेरी पहले की डिग्री को मैंने अच्छे से इस्तेमाल किया है? ये डिग्री ही बेकार है या मेरे जीवन में इसका उपयोग नहीं है ? कमी हमारी अपनी है या डिग्री की ?
ना सिर्फ ये इसलिए आवश्यक है आप के अपने लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी जहाँ शिक्षा के सीमित साधन/सीट्स हैं.ऐसे में, कुछ लोग तो बहुत आधिक डिग्रीयां लिए घूमते हैं जबकि उन में से आधी भी अपनी जिंदगी में काम नहीं ले पाते, और दूसरी तरफ कई ऐसे भी परिवार हैं जो मूलभूत शिक्षा भी नहीं ले पाते.इस वक़्त हमे ना सिर्फ "बहुत अमीरी और बहुत गरीबी" में ही अन्तर नहीं मिटाना है बल्कि अपनी शिक्षा का सही इस्तेमाल करके एवं दूसरों को भी शिक्षा का अवसर, सही सलाह एवं साधन से मदद करना आवश्यक है.
No comments:
Post a Comment